‘कांटा लगा’ गाना फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर लाया गया।
Kaanta Laga गाने ने जब एंट्री मारी थी, तब जैसे पूरा 90s थिरक उठा था — हर गली, हर दिल में सिर्फ एक ही नाम था… शेफाली जरीवाला।1970 के समाधि फिल्म आई, जिसमें कांटा लगा गाना था। जो काफी लोकप्रिय हुआ। 2002 में कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने रिमिक्स गाकर तहलका मचाया। 42 वर्षीय अभिनेत्री को 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई है।









