Bareillylive : बरेली महानगर की कैंट विधानसभा के पूर्वी मंडल में कटरा चांद खाँ की बूथ संख्या 183 पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एससी/एसटी आयोग के सदस्य दर्जा राज्य मंत्री उमेश कठेरिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा किए गए संघर्षों के बारे मे बताया।
मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी ने मुखर्जी के विचारो को सबके बीच रखा और कहा जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है और वो कश्मीर हमारा हैं जो सारा का सारा है। उसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम अभियान के निमित्त वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में एससी/एसटी आयोग के सदस्य दर्जा राज्य मंत्री उमेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी, पार्षद छंगामल मौर्य, चंद्रपाल राठौर, राजेश पटेल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, रूपेंद्र पटेल, राम बहादुर मौर्य, सुरेश राठौर, सी पी सिंह, शारीक अब्बासी, सुशील गुप्ता, छत्रपाल सिंह गंगवार, गीता दोहरे, रंजीत सिंह, यश चौहान, नीतीश मौर्य, रचित कठेरिया, मुनीश गुप्ता, डॉ संदीप सिंह सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी के आवाहन पर पूर्वी मंडल के 13 शक्तिकेंद्रों के 84 बूथों पर य़ह तीनो कार्यक्रम संपन्न हुए।





