Bareillylive : शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह एवं योगेश जौहरी कांग्रेस कमेटी के कार्यालय परशुराम चौक पर संगठन सृजन हेतु पधारे, उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित पदाधिकारी एवं शहर में रहनेवाले वरिष्ठ कांग्रेसियों से संगठन के संबंध में वार्ता की कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की। शहर कांग्रेस कोऑर्डिनेटर योगेश जौहरी ने कहा कि बदायूं शहर में पूर्व में फ्रंटल, विभाग और प्रकोष्ठ संगठन बिल्कुल ना के बराबर है अब सब आप लोगों से पूछ कर नए लोगों की यह जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हम लोग अपितु मूल निवासी गांव के हैं लेकिन हम सब लोग शहर में रह रहे हैं तो हमको भी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर का सहयोग करके संगठन खड़ा करने में उनकी पूरी मदद करनी चाहिए। बैठक में जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, कांग्रेस के प्रस्तावित उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी वसीम अहमद, रफत अली, अकील अहमद, हरीश कश्यप, नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस की प्रस्तावित अध्यक्ष श्रीमती गुलनाज अहमद, प्रस्तावित महासचिव सत्तार अली ने भी संगठन मजबूती से खड़ा करने की बात कही। बैठक जिला छात्र कांग्रेस के प्रस्तावित अध्यक्ष अरबाज और उनके साथी भी उपस्थित रहे।
अब संगठन सृजन का कार्य होगा धरातल पर, शहर कॉंग्रेस कमेटी कर रही बैठकें





