Bareillylive : रविवार को रोटरी भबन बरेली में सिविल सोसाइटी बरेली का आठवां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया, सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंभूदयाल बाजपेई, मुख्य अतिथि डॉक्टर पवन अग्रवाल एवं सिविल सोसाइटी बरेली के संयोजक राज नारायण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद ए आजम भगत सिंह और संविधान पर सूत की माला पहनाकर और दीप प्रज्वलित करके की। सोसाइटी के संयोजक राज नारायण ने बताया कि सिविल सोसाइटी की शुरुवात 2017 में नगर निगम चुनाव में कुछ सुधार एवं जनता की आवाज को मुखर रखने के उद्देश्य की गई थी। उन्होंने कहा लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जनता का पक्ष भी मजबूती से रखा जा सके जनता के टैक्स से होने वाले विकास में जनता की राय भी शामिल हो सके यह ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पिछले 7 वर्षों में समिति के हस्तक्षेप से जनता के हित में होने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि गांधीवादी तरीके से समिति के आंदोलन से गांधी उद्यान में लगने वाले टिकट के निर्णय को बदला गया, ढेलापीर तालाब पर बनने वाली बाउंड्री की जगह ग्रिल लगवाई गई, हार्टमैन एवं कुदेशिया पुल सड़क की मरम्मत और लाइट व्यवस्था सुचारू कराई गई, ढाई साल से बंद पड़े बायो टॉयलेट को खुलवाने के लिए भी मुखर होकर आवाज उठाई गई। इससे पूर्व उन्होंने विकल्प संस्था द्वारा तालाबों के पुनर्जीवीकरण जल संरक्षण तथा सर्वोदय पात्र अभियानों के बारे में भी विस्तार से बताया।
आयोजन में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे मुरादाबाद के मनोज कुमार बोस, पीलीभीत से राजपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष खरे, शाहजहांपुर के शिक्षक जुबेर खान, जनता की आवाज को मुखर रूप से उठाने के लिए रामपुर गार्डन के पार्षद राजेश अग्रवाल, नेत्रदान के महान कार्य में लगे राकेश सेठी, 25 से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप लगा चुके पंकज भट्ट, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर पंकज शर्मा, खेत मजदूरों के लिए काम कर रहे कामरेड राजीव शांत, कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा, हॉकी कोच रविंद्र कुमार बाजपेई, शिक्षक आशीष शर्मा, अशोक गुर्जर रुचि शर्मा, राजेश्वरी मौर्य, मीना कुमारी, कृतिका अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनकर, डॉ मीनाक्षी चंद्रा, संजीव मल्होत्रा, विनोद जोशी, सुनील यादव, गजेंद्र पांडे, रोहित राकेश, डॉक्टर प्रवेश कुमारी उपाध्याय, हरीश पटेल, राघवेंद्र ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सिविल सोसाइटी के फरीदपुर शाखा से मिस उजमी ने वेबाक होकर लडकियों की शिक्षा को लेकर आयोजन में आये सभी लोगों से सवाल पूछे और और लडकियों को शिक्षा क्यों देनी चाहिए उसपर खुल कर बोला और सभी लोगों की वाहवाही और तालियाँ लूटी। इंजीनियर बाबूराम वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान से कार्यक्रम के समापन के उपरांत लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया।






