Bareillylive : भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान आयोजित भंडारों में शिव भक्तों को दिलाया श्रावण मास में संकल्प! भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा श्रावन मास में “कैलाश मानसरोवर” की मुक्ति के लिए देशभर में संकल्प अभियान चल रहा है, इसी कड़ी में कल ब्रज प्रांत के बरेली जिला अंतर्गत बदायूं रोड में शिव भक्तों को संकल्प कराया, जिसमें भोले भक्तों की सहभागिता रहीं, इस सराहनीय प्रयास में भारत तिब्बत सहयोग मंच, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र विधायक संजीव अग्रवाल, अनुसूचित आयोग सदस्य संजय सिंह, फतेहगंज पश्चिम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव, भारत तिब्बत सहयोग मंच बरेली उपाध्यक्ष मोहित पाल, मढ़ीनाथ सभासद श्याम सिंह चौहान, उमेश आर्य, नन्हें लाल, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, श्रीमती संगीता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा तिब्बत की आजादी और भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के बारे में चर्चा की और भारत तिब्बत सहयोग मंच को इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निर्वहन करने की शुभकामनाएं व्यक्त की। ब्रज प्रांत अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने कहा श्रद्धेय श्री इन्द्रेश कुमार जी के पावन मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल के नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच का संकल्प सदैव स्पष्ट रहा है –”आज़ाद तिब्बत – सुरक्षित भारत”, और अब समय है कि हम इस विचार को श्रावण मास की शिव ऊर्जा से जोड़ते हुए जनमानस में एक जागरूकता लहर उत्पन्न करें। कैलाश पर्वत महादेव का दिव्य धाम, वर्तमान में चीन के कब्ज़े में है। श्रावण मास के इस विशेष अवसर पर “कैलाश मुक्ति संकल्प” लेकर हम सभी उपस्थित शिव भक्त देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करें कि चीन के अधिपत्य से कैलाश मानसरोवर मुक्त हो।





