Bareillylive : बरेली में समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा एक व्यापारी से की गई मारपीट का मामला अब शांत हो गया है। घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था, लेकिन देर रात सपा नेताओं ने व्यापारी से माफी मांगते हुए समझौता कर लिया। घटना सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय के बाहर की है, जहां मामूली कहासुनी के बाद सपा छात्रसभा के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा और उपाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने व्यापारी श्याम कृष्ण गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि व्यापारी को नाली में गिराकर लात-घूंसे मारे गए।
घटना का वीडियो वायरल होने पर मामला गरमा गया। व्यापारी ने कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी। इसके बाद देर रात सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व्यापारी के घर पहुंचे और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, दिनेश यादव, पवन अरोड़ा, विकास शर्मा और अरुण खुराना (रॉकी) भी मौजूद रहे। व्यापारी बोले: “मामला अब शांत हो गया है। समाज के बड़े लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता कराया है।”बच्चों के भविष्य का मामला था।वह नहीं चाहते किसी का भविष्य खराब हो।





