Sridevi Birth Anniversary: आज बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री सिनेमा की चांदनी, अभिनय कीश्रीदेवी की 62वीं जयंती है। इस खास दिन पर उनके पति और जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया। आइए जानते हैं बोनी ने क्या पोस्ट किया।
बोनी ने अपनी दो पोस्ट में श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, बोनी कपूर ने 1990 में चेन्नई में रखी गई श्रीदेवी के 26वें जन्मदिन की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस उन्हें डांटती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 1990 में उनकी चेन्नई की बर्थडे पार्टी, जब मैंने उन्हें यंग महसूस करवाने के लिए 26वें जन्मदिन की बधाई दी, जबकि ये उनका 27वां जन्मदिन था। ये एक कॉम्प्लिमेंट था कि वो हर गुजरते दिन के साथ यंग होती जा रही हैं, लेकिन उन्हें लगा कि मैं उन्हें छेड़ रहा हूं।
इसके अलावा भी बोनी कपूर ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश फिल्म से श्रीदेवी की तस्वीर शेयर कर लिखा, हां आज तुम 62 की हो गई हो। तुम 26 की हो। जन्मदिन मुबारक हो, हम सब आज भी तुम्हारे जन्मदिन की यादें ताजा कर रहे हैं।

बोनी कपूर का पोस्ट पढ़कर उनके चाहने वालों की आंखें नम हो गईं, क्योंकि उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए कुछ ऐसा लिखा है।









