लोक नृत्य ने मनमोहा, अंत्याक्षरी के अंतिम चरण तक रोमांचक, गीत प्रतियोगिता में योगित अब्बल
बरेली@BareillyLive. विद्या भारती विद्यालय की बरेली संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं रामपुर बाग स्थित रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में परिणाम की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली ने सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा एवं महानगर में चैंपियनशिप प्राप्त की।
प्रतियोगिता में आयोजित अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पारुल, परिधि और अनुराधा की टीम ने रामपुर बाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गीत प्रतियोगिता में योगित मौर्य ने प्रथम स्थान, कला प्रतियोगिता में कंचन राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अंतिम स्थान तक रोमांचित रही बौद्धिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आकृति, पूर्णिमा और अनंत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कथा कथन में ध्रुव गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
लोकमंच आधारित लोक नृत्य प्रतियोगिता में नमिता सहित 15 बहनों की टीम ने रामपुर बाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ आयोजित आचार्य पत्र वाचन में विद्यालय के आचार्य संजीव उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागी प्रांत स्तर पर कासगंज में 6 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित होने जा रही बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे।
विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को इसी तरह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के लिए रामेश्वर जी, अलका जी, बांकेलाल जी, हृदेश जी, तुलाराम जी संजीव उपाध्याय के निर्देशन में भैया-बहनों ने तैयारी की। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी को बधाई दी गई।





