The Voice of Bareilly since 2010

वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय राय का निधन, मेयर-मंत्री समेत अनेक ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय राय का निधन, मेयर-मंत्री समेत अनेक ने दी श्रद्धांजलि

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद संजय राय का निधन हो गया। वह करीब 59 वर्ष के थे एवं पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। श्री राय के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। कई भाजपा नेताओं व नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनको श्रद्धाजंलि दी।

संजय राय पहली बार समाजवादी पार्टी से नगर के वार्ड 66 बजरिया पूरनमल से सभासद बने थे। उसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता व सभासद सतीश कातिब के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उसके बाद लगातार भाजपा से सभासद रहे। बीच में एक बार महिला सीट होने पर उनकी पत्नी अनीता राय सभासद चुनीं गईं। संजय राय चार बार सभासद चुने गए तथा एक बार नगर निगम बोर्ड में उपसभापति भी बने।

उनके निधन पर मेयर डा. उमेश गौतम, वन मंत्री डा. अरुण कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना, पूर्व सभासद चमन सक्सेना, सौरभ सक्सेना, वरिष्ठ पार्षद सतीश कातिब, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, प्रांजल अग्रवाल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा, मनोज थपलियाल, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, अक्कू चौधरी, उदय भान कटिहा, शशिकांत गौतम, मुकेश मेहरोत्रा मुक्की, ऋषभ सक्सेना एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!