The Voice of Bareilly since 2010

बरेली बवालः मौलाना तौकीर के करीबी नदीम खां की चार दुकानें बीडीए ने की सील, जानिए पूरा मामला

बरेली बवाल, मौलाना तौकीर, #बरेली,नौमहला मस्जिद,बरेली विकास प्राधिकरण, बीडीए, #Bareillynews, #Bareillylive, #Bareilly,

बरेली। मौलाना तौकीर के करीबी और बरेली बवाल के मुख्य आरोपी नदीम खां की चार दुकानों को आज शनिवार को बीडीए ने सील कर दिया। ये दुकानें बरेली शहर की नौमहला मस्जिद क्षेत्र में स्थित हैं। कार्रवाई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम द्वारा की गयी। बीडीए के अनुसार ये दुकानें अवैध रूप से बनायी गयी थीं। इसके अलावा मौलाना तौकीर के दाहिना हाथ माने जाने वाले और बवाल के आरोपी नफीस के एक बारात घर पर बुल्डोजर चलाया गया।

बताते हैं कि इन चार दुकानों में से दो पर दुकानदार मौजूद थे, और अन्य दो दुकानें बंद थीं। बीडीए की टीम ने किसी को भी अपने सामान को बाहर निकालने की अनुमति नहीं दी। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी और यह कार्रवाई उनके लिए पूरी तरह अप्रत्याशित थी।

बीडीए की टीम ने दुकानों के अवैध होने के सबूत मांगे, लेकिन दुकानदारों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि वे अंजुमन कमेटी के माध्यम से बीडीए में जाकर सभी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे और अपने दुकानों को पुनः खोलने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि आरोपी नदीम खां इस समय जेल में बंद है और उसके खिलाफ बरेली में करीब नौ दिन पहले शुक्रवार को हुए बवाल समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है।

error: Content is protected !!