The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News- भमोरा : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा

Bareilly News, भमोरा, गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा,

भमोरा (बरेली)। आंवला सांसद व बिथरी विधायक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बल्लिया से क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। लोगों को महात्मा गांधी के जीवन के बारे मे बताया।

आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप व बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बल्लिया पंहुचकर भाजपा नेता गिरीश गुप्ता की चैपाल पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 150वी जंयती के उपल्क्षय में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा बल्लिया से चलकर हर्रामपुर, बनारा, तजपुरा नवदिया, फिरोजपुर, गौसगंज, धनौरा, बनारा आदि गांव में पद यात्रा निकाली गई। वापस आकर बल्लिया पद यात्रा का समापन किया गया।

पदयात्रा में लोगों को स्वच्छ भारत मिशन व प्लास्टिक से बचने व गांधी जी के सपनों का भारत बनाने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नेता नरेन्द्र गुप्ता, भरत लाल गुप्ता, रामफूल सिंह चैहान, आशीष जायसवाल, धर्मवीर राठौर, अरविन्द शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, अंकुर मौर्य आदि मौजद रहे।

करंट से छात्रा की मौत

भमोरा। ग्राम बल्लिया निवासी राजकुमार वर्मा उर्फ पप्पू फेरीकर नील बेचने का काम करते हैं। गुरूवार देर शाम बेटी श्रद्धा पड़ोसी दुकान पर जा रही थी कि विद्युत तार गिरने से श्रद्धा को करंट लग गया। पडोसियों ने किसी तरह उसे हटाया और डाक्टरां के पास ले गये। जंहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां सुधा का रो रोकर बुरा हाल था। श्रद्धा आत्माराम इण्टर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।

error: Content is protected !!