BareillyNews: बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ/ एनएफआईआर, यांत्रिक कारखाना ने अपने रेलवे कर्मचारी भाइयों एवं बहनों को दीपावली, भाई दूज, छट पूजा एवं गंगा स्नान/प्रकाश पर्व की शुभकामनायें दी और कहा इन त्योहारों का हम सभी के जीवन में विशेष महत्त्व है और इस पावन अवसर का हम सभी पूरे वर्ष भर बेसब्री से इंतजार करते हैं।
ये त्यौहार शरद ऋतू की दस्तक और रौशनी के साथ हमारे जीवन में मिठास भर देते हैं I आप सभी का जीवन धन, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य के साथ उज्जवल बने ऐसी कामना करते हुए मण्डल मंत्री पंकज दत्त भट्ट मण्डल अध्यक्ष भवेश कुमार, अनिल पुंडील, रितेश्वर सिंह, नरंजन, बनी सिंह, कुलदीप अवस्थी, हामिद, सुदर्शन शर्मा, सचिन, महरूम खान, अर्जुन सिंह, डाल चंद आदि ने भी बधाई दी।





