The Voice of Bareilly since 2010

जो व्यक्ति कानून, संसद और सुप्रीम कोर्ट का सम्मान न करे, वो सत्ता का हकदार नहीं : शहाबुद्दीन

#बरेली, @BareillyLive, आल इंडिया मुस्लिम जमात, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, तेजस्वी यादव, सुप्रीम कोर्ट,

बरेली@BareillyLive: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो व्यक्ति कानून को फाड़ने की बात करता हो, उसकी नजर में संसद की एहमियत न हो, सुप्रीम कोर्ट की तौहीन करता हो वो व्यक्ति सत्ता पाने का हक नहीं रखता।

कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव की सभा में कहा कि मेरी हुकूमत बनते ही, भारत सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून को फ़ाड़ देंगे, कानून के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तेजस्वी यादव के दिमाग में अहंकार भरा हुआ है, इन अहंकारी जुमलों से उनका गुरूर और घमंड जाहिर होता है। अपने भाषण में उन्होंने वक्फ कानून का समर्थन करने वालों को देख लेने की धमकी भी दी है।

मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पहले लोकसभा फिर राज्य सभा में पास हुआ, उसके बाद इस कानून पर दो तीन चीजों पर संशोधन करके सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगाई है। ऐसे में तेजस्वी यादव अपने बयान के जरिए इन सर्वोच्च संस्थाओं की तौहीन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर नाजायज़ कब्जा किए हुए हैं।

उस जमीन से होने वाली आमदनी जो गरीब मुसलमानो पर खर्च होना चाहिए थी, वो उनकी पॉकेट में जा रही है। तेजस्वी यादव वक्फ की जमीनी हकीकत से नावकिफ हैं, इसलिए शरीफ लोगों को धमकी दे रहे हैं, और वक्फ भू-माफियाओं का समर्थन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!