बरेली@BareillyLive: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एक दिवसीय दौरे पर आज सर्किट हाउस पहुँचे। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियो, और जनप्रतिनिधियों के बैठक की और राजनैतिक विषयो पर चर्चा की। वहीं मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया तो वहीं बिहार चुनाव पर भी बेबाकी से पक्ष रखा।
सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा- सपा के राज में तालाबां पर कब्जे, गुंडागर्दी, अराजकता और भय का माहौल बनाने वाले सत्ता और लोगों से दूर हो गये। आज कानून का राज है। सरकार अपना काम कर रही है।
श्री चौधरी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने में SIR प्रारंभ किया है यह भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम बहुत ही सराहनीय है।
उन्होंने कहा विश्वसनीय आंकड़ों के लिए यह कदम अनिवार्य है इसका हम समर्थन करते हैं। जिस प्रकार बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जो सवाल कर रहे हैं वह ड्राफ्ट बनने के बाद उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं। चौधरी ने 7 एयरपोर्ट बंद होने के सवाल पर स्पष्ट किया- सरकार ने बेहतर काम किए हैं कुछ तकनीकी कारणों को दूर कर बाद पुनः शुरू किया जायेगा।
इस दौरान उनके साथ भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।





