The Voice of Bareilly since 2010

उपजा ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

bareilly-news-independence-day-at-UPJA-1508201503बरेली, 15 अगस्त। उपजा प्रेस क्लब में शनिवार को 69 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों ने देश की आज़ादी में अपनी जान न्योछाबर करने वाले क्रांfतकारी अमर शहीदों को नमन किया। यहां तिरंगा फहराने के बाद पत्रकार साथियों को सम्बांधित करते हुए अध्यक्ष पवन सक्सेना ने पत्रकारों की एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत बहुत बड़ी है औ उससे भी बड़ी है समाज के प्रति जिम्मेदारी। उन्होंने पत्रकरों से आम जनमानस के अधिकारों की आजादी की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने आजादी के संग्राम में पत्रकारों की भूमिका की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बाबू विष्णुराव पराडकर, माखन लाल चतुर्वेदी और महात्मा गांधी आदि की चर्चा करते हुए देश की आजादी में पत्रकारिता को एक प्रमुख हथियार बताया।

वरिष्ठ पत्रकारा वीरेन्द्र अटल ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौरान हुए जुल्मों की दास्ता सुनायी। महामंत्री फिरासत हुसैन ने उपजा के इतिहास की चर्चा की। इसके अतिरिक्त महामन्त्री फिरासत हुसैन, जनार्दन आचार्य, फहीम करार, संजीव गंभीर ने भी विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर रमेश गौतम, विनय चैहान, अजय शर्मा, अजय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह बंटी, ललित कुमार,सुरेश रोचानी, विशाल गुप्ता, आर के जोशी, नीरज आनंद, लोटा मुरादाबदी, पुत्तन सक्सेना और विजय सिंह सहित तमाम पत्रकार मोजूद रहे।
अंत में उपजा के महामन्त्री फिरासत हुसैन ने सभी का आभार जताया।

bareilly-news-independence-day-at-UPJA-1508201504

error: Content is protected !!