The Voice of Bareilly since 2010

नागरिक सुरक्षा वार्डन का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, एसपी सिटी ने सिखायी बारीकियां

civil defense wardens, बरेली,BareillyLive, नगारिक सुरक्षा कोर,क्षमता निर्माण प्रशिक्षण,एसपी सिटी मानुष पारिख,

बरेली प्रदेश का पहला जनपद, जहां द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

बरेली@BareillyLive: नगारिक सुरक्षा कोर के वार्डनों का सात दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज मंगलवार को शुरू हो गया। एसपी सिटी मानुष पारिख ने प्रशिक्षण का शुभारम्भ करने के बाद वार्डनों को अनुशासन और वर्दी का महत्व बताते हुए अनेक बारीकियां सिखायीं।

अपने उद्बोधन में एसपी सिटी ने कहा कि बरेली के वार्डन्स निःस्वार्थ भाव से हर आयोजन में अपनी सेवाएं देते हैं। चाहे जुलूस, मेला, यातायात या आपदा की स्थिति हो। उन्होंने वार्डन्स को चार बातों अच्छी वेशभूषा, अच्छा व्यवहार, स्किल डेवलपमेंट और समन्वय को हमेशा अपनाने की सलाह दी।

इससे पूर्व एसपी सिटी मानुष पारिख ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपनियंत्रक राकेश मिश्र व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। यह प्रशिक्षण ने भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।

civil defense wardens, बरेली,BareillyLive, नगारिक सुरक्षा कोर,क्षमता निर्माण प्रशिक्षण,एसपी सिटी मानुष पारिख,

उपनियंत्रक राकेश मिश्र ने बताया कि बरेली प्रदेश का पहला जनपद है जहां पहला चरण पूरा कर दूसरा चरण शुरू हुआ है। प्रशिक्षण में प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं, बचाव तकनीकों, सीपीआर आदि पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया व प्रमोद डागर ने क्रमशः नागरिक सुरक्षा की संरचना और आपदा के समय लेडर व रस्सी गांठों के प्रयोग पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

civil defense wardens, बरेली,BareillyLive, नगारिक सुरक्षा कोर,क्षमता निर्माण प्रशिक्षण,एसपी सिटी मानुष पारिख,

कार्यक्रम में डिविजनल वार्डन शिवलेश चंद्र पांडे, दिनेश यादव, अनिल शर्मा, गीता शर्मा, श्याम कृष्ण, कवलजीत सिंह समेत कई वार्डन मौजूद रहे। संचालन कलीम हैदर सैफी ने किया

error: Content is protected !!