बरेली@BareillyLive: बरेली के पूर्व मेयर दिवंगत कुंवर सुभाष पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम डोहरा रोड स्थित निशांत पटेल मेमोरियल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, सासंद छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व महापौर स्वर्गीय कुंवर सुभाष पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में बरेली के सभी जनप्रतिनिधियों के भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शहर के चिकित्सक, व्यापारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।





