The Voice of Bareilly since 2010

शाओमी के सीईओ ले जुन को बोनस के रूप में मिलेंगे 6631 करोड़ रुपये, कर देंगे दान

बीजिंग। सूचना तकनीकी (Information technology) और मोबाइल फोन हैंडसेट (Mobile phone handset) आज के समय का सबसे तेजी से उभरता बाजार है। विश्वास न हो तो चीन की मशहूर मोबाइल हैंडसेट  कंपनी शाओमी (Xiaomi) के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ले जुन के बारे में जान लीजिए। इस स्मार्ट फोन कपनी ने उन्हें उनके अच्छे योगदान के लिए 6631 करोड़ रुपये (96.1 करोड़ डॉलर) बोनस के रूप में देने का निर्णय किया है। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ले जुन इतने रुपयों का करेंगे क्या। तो यह जान लीजिए कि जुन इस धनराशि को न तो अपने बैंक एकाउंट में रखने वाले हैं और न ही घर में, वे इस पूरी धनराशि को दान कर देंगे। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया कि यह धनराशि कैसे और किसे दान की जाएगी।

कंपनी ने इतना भारी-भरकम बोनस देने का निर्णय ऐसे समय में किया है जब उसके स्मार्ट फोन की बिक्री में कमी आई थी। इस वजह से कंपनी के शेयर भी काफी नीचे गिर गए थे। दरअसल, एक दशक पुरानी यह स्मार्टफोन कंपनी  जबरदस्त प्रतियोगिता के दौर से गुजर रही है। चीन और दक्षिण कोरिया की कंपनियां उसे लगातार चुनौती दे रही हैं। कमाल की बात है कि  कंपनी के शेयर गिरने के बावजूद ले जुन की आय लगातार बढ़ रही है।

एक रिपोर्ट में ले जुन की संपत्ति 11 अरब डॉलर (75,900 करोड़ रुपये) बताई गई है। यही कारण है कि शओमा के हैंडसेट की बिक्री में कमी होने के बावजूद दुनिया के 500 अरबपतियों की सूची में में ले जुन 126वें स्थान पर बने हुए हैं। रिसर्च फर्म आईडीसी के अनुसार 2018 में शाओमा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मोबाइल कंपनी थी।

error: Content is protected !!