बरेली@BareillyLive: बरेली में बबाल के बाद अब बीडीए और नगर निगम के अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाओ अभियान के बाद अब कैंटोनमेंट बोर्ड ने भी कमर कस ली है। इसके तहत बरेली कैट क्षेत्र के सदर बाजार में अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया गया। बताते हैं कि लंबे समय से इनको नोटिस जारी किया जा रहा था। तमाम नोटिसों के बावजूद इन अवैध कब्जेदारों के कान पर जूं नहीं रेंग रही थी।
कब्जेदारों ने नाले के ऊपर भी अवैध निर्माण कराने के साथ ही कैंटोनमेंट बोर्ड की खाली पड़ी जगह उन पर भी कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया था। कैंटोनमेंट बोर्ड ने इनको नोटिस जारी किया लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर आज इन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की गयी।
छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार अवैध कब्जों पर यह बुलडोजर की कार्यवाही आगे भी चलेगी। कैण्ट बोर्ड की CEO डॉ. तनु जैन ने कहा कि कैंटोनमेंट के अंदर किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा।





