बरेली। बरेली शहर में हालिया बवाल के बाद नगर निगम सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में संजय नगर इलाके में करोड़ों रुपये की लागत से बने अवैध निर्माणों को मुक्त कराने की योजना तैयार कर ली गई है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से निगम की जमीन पर कब्जा कर आवासीय और व्यावसायिक भवन बना लिए गए हैं, जिससे संपत्ति विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। संजय नगर रोड पर धार्मिक स्थल के पास निगम की जमीन पर मार्केट, शोरूम और दुकानें बनाई गई हैं।
पार्षदों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। इसके संज्ञान में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को कब्जा हटाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।





