The Voice of Bareilly since 2010

पेटल चौक पर बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी लौहपुरुष की जयन्ती

The birth anniversary of the Iron Man of India, Vallabhbhai Patel, was celebrated by garlanding his statue at Petal Chowk.

बरेली@BareillyLive: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को पटेल चौक पर सरदार पटेल स्मारक समिति बरेली द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार पटेल स्मारक समिति बरेली के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में अर्बन बैंक की चेयरपर्सन श्रुति गंगवार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार, कुर्मी क्षत्रिय सभा जिला अध्यक्ष के.पी. सेन, रघुवीर गंगवार, नरेंद्र कुमार, जे.एस. गंगवार, रामावतार, अमित कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्वालाप्रसाद गंगवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखन लाल पटेल, रिटायर्ड कर्नल पुरुषोत्तम सिंह और श्याम सिंह मौजूद रहे।
इस मौके पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट अलंकार सिंह ने प्रशासन की ओर से जारी राष्ट्रीय एकता शपथ को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार को दिल्ली में मिला सरदार पटेल ग्लोबल अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। सरदार पटेल स्मारक समिति, बरेली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ‘एकता में ही शक्ति है’ का संदेश गूंजता रहा।

error: Content is protected !!