The Voice of Bareilly since 2010

पी. चिदंबरम व उनके बेटे को दिए 50 लाख डॉलर, जानें किसने सीबीआई के सामने कबूली यह बात

नई दिल्ली। इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम को विदेश में 50 लाख डॉलर दिए थे। सीबीआई द्वार आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र के अनुसार इस विदेश में इंग्लैंड, स्विटजरलैंड, बरमूदा, मॉरीशस और सिंगापुर शामिल हैं। इंद्राणी मुखर्जी इस मामले में सरकारी गवाह बन चुकी है। वह इन दिनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में मुंबई की एक जेल में है।

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में यह आरोप  पत्र शुक्रवार को विशेष अदालत में दाखिल किया था। सीबीआई ने यह भी कहा कि उसने इस संबंध में की देशों को न्यायिक सहयोग के लिए पत्र लिखा है जिसके जवाब का इंतजार है।

सीबीआई ने इस मामले में  चार कंपनियों और आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली बताकर हस्ताक्षर करना) आदि धाराएं लगाई गई हैं।

सीबीआई के अनुसार इंद्राणी मुखर्जी ने उसे दिए बयान में कहा कि वह घूस की रकम पर चर्चा के लिए मार्च-अप्रैल 2007 में पी. चिदंबरम से मिली थी।

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया प्रा. लि. को मिले 403.07 करोड़ रुपये विदेश निवेश की जांच के लिए मई 2007 में मुकदमा दर्ज किया था।

error: Content is protected !!