The Voice of Bareilly since 2010

लाल किले के पास कार में तेज धमाका, 9 लोगों की मौत… हाई अलर्ट पर दिल्ली

दिल्ली। दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास आज अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।

(21) BareillyLive on X: “लाल किले के पास बड़ा धमाका! कार में बड़ा धमाका, 1 की गई जान। धमाके के बाद 3 वाहनों में लगी आग! NIA की टीम घटना स्थल के लिए रवाना। पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट न 1 के पास खड़ी कार में धमाका। #RedFort https://t.co/WAnxajtQdw” / X

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर फैले मलबे से हालात भयावह हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है सूचना के मुताबिक अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि काफी लोग जख्मी हो गए हैं।

(21) BareillyLive on X: “‘दिल्ली #लाल_किले के पास धमाका!धमाके के बाद की तस्वीरें भयावह हैं। #DelhiBlast #RedFort #CarBlast #News https://t.co/7FcEEedMuJ” / X

error: Content is protected !!