The Voice of Bareilly since 2010

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंगजी की पुण्यतिथि पर कायस्थ समाज ने दी श्रद्धांजलि

Bareillylive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण सारंग जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज इंदिरानगर स्थित कैंप कार्यालय, बरेली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के गणमान्य लोगों ने श्री सारंग जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदानों को स्मरण किया।

सभा की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि श्री सारंग जी ने संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को संगठित और जागृत बनाए रखने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और आह्वान पर समाज में एक नई क्रांतिकारी चेतना का संचार हुआ। समाज को जागरूक एवं संगठित करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

वेद प्रकाश सक्सेना ने भावुकता के साथ श्री सारंग जी के समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव डॉ. विकास वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठन के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति कर्मठता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन, समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा और सांगठनिक एकता के उच्च आदर्शों का जीवंत उदाहरण रहा है। डॉ. वर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों से समाज के कल्याण हेतु उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

जिला अध्यक्ष अश्वनी कमठान ने अपने उद्गार में कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की योजनाएं व विचारधारा आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को निरंतर सक्रिय और प्रगतिशील बनाए रखने के लिए हमें समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करते रहना चाहिए ताकि कायस्थ समाज में जागरूकता बनी रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वेद प्रकाश सक्सेना, डॉ. विकास वर्मा, अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना, ईशान ईशु, शक्ति मंगलम, सुंदरम सक्सेना, श्वेत सक्सेना, जतिन सक्सेना, सत्यम सक्सेना, कुनाल, सुनील मिलन, शैलेन्द्र सक्सेना (शैलू) समेत अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और श्री सारंग जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!