The Voice of Bareilly since 2010

बरेली जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे

Bareilly district,bareilly school,बरेली जिले, उत्तर प्रदेश बोड,र् सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड, जिलाधिकारी नितीश कुमार,

बरेली। जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यह आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा है कि 28 दिसंबर 2019 तक जनपद के समस्त नर्सरी से कक्षा आठ तक उत्तर प्रदेश बोड,र् सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं मदरसा बोर्ड व अन्य के समस्त विद्यालय शीत अवकाश के कारण बंद रहेंगे। बता दें कि पिछले कई दिनों से बरेली में शीतलहर चल रही है। इसी कारण स्कूल भी बंद चल रहे हैं।इसके साथ ही कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों का स्कूल आने का समय परवर्तित कर प्रातः 10.00 बजे से किया गया हैं।

error: Content is protected !!