The Voice of Bareilly since 2010

सीजफायर उल्लंघनः जवावी कार्रवाई में 3-4 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर हालात गंभीर बने हुए हैं। पाकिस्तानी सेना और रेंजर बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार की रात पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर और राजौरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान की ओर से अंधाधुध फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने जबर्दस्त पलटवार करते हुए उसके 3 से 4 सैनिकों को मार गिराया। एक पाकिस्तानी पोस्ट को भी नष्ट कर दिया।

error: Content is protected !!