The Voice of Bareilly since 2010

कर्ज वसूलीः विजय माल्या की जब्त संपत्ति को बेच सकेंगे बैंक

मुंबई। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर बैंक कर्ज वसूलेंगे। वह इन बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर ब्रिटेन भाग गया है। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने वसूली की इजाजत दे दी है। हालांकि, अदालत ने इस निर्णय पर 18 जनवरी तक स्टे लगाया है ताकि इस आदेश से प्रभावित सभी पक्ष बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील कर सकें। प्रवर्चन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।  

पिछले महीने, स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय बैंकों ने लंदन की एक अदालत से विजय माल्या की संपत्ति जब्त कराने और उसे दिवालिया घोषित करने की मांग की थी।

error: Content is protected !!