बरेलियन्स ध्यान दें! चार दिन इस रास्ते आना-जाना रहेगा प्रतिबंधित-Bareilly News

Bareilly Live, Bareilly News,

बरेली। रेलवे ने सेन्ट्रल जेल तिराहे पर रेलवे पर सेतु निर्माण के चलते गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट में लिखा है कि यहां चार दिन निर्माण कार्य के चलते आवागमन बाधित रहेगा। बताया गया कि यहां नौ जनवरी, 11 जनवरी, 15 जनवरी और 17 जनवरी को रात्रि 11 बजे से प्राप्त पांच बजे तक निर्माण कार्य चलेगा। इस वजह से यहां लोगों के निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान सेन्ट्रल जेल तिराहा अंडर पास से डेलापीर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कुदेशिया फाटक से होकर डेलापीर की ओर जाना होगा।

error: Content is protected !!