YamunaExpressWay: सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। छह बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। चार लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है। करीब 150 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई। छह बसें और दो कार भीषण आग की चपेट में आ गईं।
आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए।बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर आवागमन पूरी तरफ ठह गया।
क्रेन से हटाकर वाहनों को किनारे किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चार यात्रियों की जलकर मृत्यु हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। इन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुनंच गए हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।






Leave a Reply