#Gopalganj : थावे दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह से सोने का मुकुट और हार से भरा लॉकर चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोपालगंज जिले के ऐतिहासिक सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात चोरों ने गैस कटर से मंदिर के मुख्य पट और गर्भगृह का ताला काटकर चोरी को अंजाम दिया।गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा का करीब 500 ग्राम वजन का सोने का मुकुट चोरी हो गया। घटना गुरुवार तड़के हुई और सीसीटीवी फुटेज में चोर फरार होते दिखे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर SIT गठित की है।मंदिर में पुलिस चौकी होने के बावजूद हुई चोरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।










Leave a Reply