The Voice of Bareilly since 2010

बड़ा रेल हादसा, सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चपेट में आने से सात हाथियों की मौत

असम | नागांव डिवीजन के वन अधिकारी के अनुसार, एन.एफ. रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख – कामपुर सेक्शन में ट्रेन नंबर 20507 DN सैरांग – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सात हाथियों की मौत हो गई।

असम के होजाई जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शनिवार तड़के सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हाथियों के एक झुंड के 8 हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए।

error: Content is protected !!