The Voice of Bareilly since 2010

तुलसी पूजन दिवस पर भव्य आयोजन, आशाराम बापू के प्रेरणा से विश्वव्यापी उत्सव

Bareillylive : आज तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर सिविल लाइन पैट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू जी द्वारा 2014 में प्रारंभ किया गया यह पावन उत्सव आज विश्व भर में मनाया जा रहा है। बरेली में इसकी कड़ी में पूज्य बापू जी के शिष्यों और विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम संपन्न किया, जिसमें हजारों संनातनियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन पूज्य संत श्री आशारामजी बापू जी द्वारा संचालित संगठनों ने किया। इनमें महिला उत्थान मंडल बरेली, युवा सेवा संघ बरेली, श्री योग वेदांत सेवा समिति बरेली, बाल संस्कार विभाग बरेली तथा संत श्री आशाराम आश्रम ट्रस्ट बरेली प्रमुख रहे। इसके अलावा पूज्य गुरुदेव से मंत्र दीक्षा प्राप्त हजारों साधकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सड़क पर चलते-फिरते हजारों भक्तों ने 🪴तुलसी माता का पूजन किया, परिक्रमा लगाई तथा आरती उतारी। सभी ने तुलसी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर आनंदित हुए।

यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक बना। तुलसी पूजन को जीवन में शुद्धता, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार माना जाता है। परम पूज्य आशारामजी बापू जी ने 2014 में इसकी शुरुआत कर इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाया। आज भारत सहित विदेशों में लाखों अनुयायी इसे धूमधाम से मना रहे हैं। बरेली के इस कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का संचार किया। सिविल लाइन क्षेत्र में मेन रोड पर सजाए गए पंडालों में तुलसी वृक्षों की पूजा-अर्चना हुई। महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में आश्रम संचालक भानु भाई जी ने सभी आयोजकों, सहयोगियों और उपस्थित संनातनियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन केवल एक पूजा नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प है। यह आयोजन बरेली की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ। आने वाले वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे, ताकि तुलसी माता की भक्ति समाज में फैले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!