The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन के एक दिन बाद गई जान

श्याम बिहारी लाल, भाजपा विधायक निधन, फरीदपुर विधायक हार्ट अटैक, बरेली, भाजपा, विधायक मौत, डॉ श्याम बिहारी लाल निधन,

बरेली, 2 जनवरी 2026: (BareillyLive) -उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर (122) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार के विधायक और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे मात्र 60 वर्ष के थे।

घटना उस समय हुई जब डॉ. श्याम बिहारी लाल बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में चल रही एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे। बैठक के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया।

(21) Yogi Adityanath on X: “जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल” / X

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कल 1 जनवरी 2026 को अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया था।

डॉ. श्याम बिहारी लाल भाजपा के टिकट पर फरीदपुर सीट से लगातार दो बार (2017 और 2022) विधायक चुने गए थे। उनके निधन से भाजपा संगठन, फरीदपुर क्षेत्र की जनता और शैक्षणिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रभु से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!