The Voice of Bareilly since 2010

ऐसी पत्नी चाहिए जो परिवार को साथ लेकर चले

bareilly live news agarwal parichay sammelan 25121516


बरेली, 25 दिसम्बर। 
अग्रवाल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में तीन दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आगाज हुआ। मंच पर पहुंचे युवाओं ने बेबाकी से परिचय देकर अपने जीवनसाथी में होने वाली खूबियों को बताया। ऐसी पत्नी चाहिए जो मम्मी-पापा का ख्याल रखे, परिवार को साथ लेकर चले। मैं उनके परिवार को अपना समझूं तो वे मेरे माता-पिता को भी अपना माने। ऐसे पति की तलाश है। मनपसंद जीवनसाथी देने के लिए अग्रवाल सेवा समिति ने युवाओं को मंच दिया।

????????????????????????????????????कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। फिर सभी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने परिचय सम्मेलन स्मारिका बंधन का विमोचन किया। इसके बाद सभी ने कन्या भ्रूण हत्या को मिटाने का संकल्प लिया। फिर मंच से युवतियों और युवकों ने भावी जीवनसाथी की तलाश में अपना परिचय देना शुरू किया।

शाम तक करीब 50 लड़कों और 40 लड़कियों ने परिचय दिया। पहले दिन सम्मेलन में दो रिश्ते तय हो गए। कार्यक्रम संयोजक संदीप अग्रवाल मिंटू ने बताया कि सम्मेलन में कई जिलों से युवा पहुंचे हैं। करीब पांच सौ युवाओं ने पंजीयन कराया है। शनिवार को भी युवक-युवतियां परिचय देंगे। रविवार को आधे दिन तक परिचय होंगे। दोपहर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान और शाम को सामूहिक विवाह कराया जाएगा।

संचालन डा. आरती गुप्ता, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डा. साधना अग्रवाल, श्रीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, उमानाथ अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल ठेकेदार, हर्ष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रितुराज बास आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!