The Voice of Bareilly since 2010

बिल्सी विधायक पर विफरे धर्मपाल, बोले- दल बदलने वालों से सावधान! -Bareilly News

बिल्सी विधायक,-Bareilly News, aonla MLA, dharampal singh, mla r.k.sharma,

आंवला (बरेली)। आंवला को जिला बनाने को लेकर चल रही बयानबाजी और तल्ख होती जा रही है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और आंवला से विधायक धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बिल्सी विधायक आर.के. शर्मा पर जमकर निशान साधा। हालांकि मौका धर्मपाल सिंह के 67वें जन्मदिन की पार्टी का था।

अपने 67वें जन्मदिन पर गुलडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायक पं0 आर.के. शर्मा को लेकर जमकर भड़ास निकाली। धर्मपाल सिंह ने वहां मौजूद अपने समर्थकों के बीच मंच से कहा कि दल बदलने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोग सिर्फ जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है।

अपने क्षेत्र को छोड़ आंवला में गांव-गांव घूमकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। बोले- उनके इशारे पर यदि हमारे किसी भी कार्यकर्ता का अहित अधिकारियों द्वारा किया गया तो उस अधिकारी की खैर नहीं है। अपने भाषण के दौरान धर्मपाल सिंह पूरी रौ में दिखे। कभी भावुक हुए तो कभी शायराना। बोले- बिल्सी की जनता में उनकी लोकप्रियता निरन्तर घट रही है। वहां के ग्रामवासी उनको अपने गांव में प्रवेश तक नहीं करने दे रहे हैं।

बता दें कि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर आर.के. शर्मा ने 2007 में धर्मपाल सिंह को भारी मतों से पराजित किया था। उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार भी बनी थी। वर्ष 2012 के चुनावों में बसपा ने उनका टिकट काट दिया था। चर्चा है कि आर.के.शर्मा ने उस दौरान धर्मपाल सिंह को मूक समर्थन दिया था। परिणाम स्वरूप धर्मपाल सिंह पुनः आंवला के विधायक बने। हालांकि प्रदेश में सपा की सरकार बनी। इसके बाद 2017 के चुनावो में आर.के. शर्मा ने भाजपा के टिकट पर बिल्सी से चुनाव लड़ा और विधायक बने। आरके शर्मा अनेक बार कह चुके हैं कि आंवला में उनका आवास है तथा वह यहां के मतदाता हैं। पूर्व में यहां से विधायक भी रह चुके है ऐसे में स्वभाविक रूप से क्षेत्र के लोग उनसे स्नेह रखते है। इसी कारण यहां की जनता निरन्तर उनसे सम्पर्क बनाए रखती है।

error: Content is protected !!