Bareillylive : (वृन्दावन, 19 जनवरी 2026) श्री राधा कृपा संकीर्तन सेवा ट्रस्ट (प्रेमपथ परिकर) के पावन तत्वाधान में हिंदू राष्ट्र प्रकल्प के अंतर्गत ‘वृन्दावन प्रेम महोत्सव’ का सफल आयोजन श्री धाम वृन्दावन में किया गया। कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा जी के सानिध्य में आयोजित इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ने सैकड़ों भक्तों को वृन्दावन की दिव्य भक्ति में डुबो दिया। सभी भक्तों ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर इस तीर्थ यात्रा को अविस्मरणीय बनाया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अतुल सक्सेना जी ने बताया, “ट्रस्ट द्वारा यह वृन्दावन की प्रथम तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः सफल रहा। कथा के माध्यम से भक्तों को न केवल भागवत की महिमा का ज्ञान हुआ, बल्कि वृन्दावन धाम की परिक्रमा का भी आनंद प्राप्त हुआ।” पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा जी ने कथा में वृन्दावन धाम की महिमा, दर्शन की महत्ता तथा भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन किया। उनकी वाणी से भक्तों के हृदय भक्ति रस से सराबोर हो गए।
कथा के दौरान भक्तों को वृन्दावन की प्रमुख परिक्रमाएं कराई गईं। गिरिराज जी के दर्शन, बरसाना की यात्रा, बांकेबिहारी जी, राधा रमण जी तथा राधा बल्लभ जी के दिव्य दर्शन सभी ने किए। इसके अलावा संत श्री प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भक्तों ने आध्यात्मिक ऊर्जा ग्रहण की। यह आयोजन हिंदू राष्ट्र प्रकल्प के उद्देश्य को साकार करता हुआ सभी वर्गों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना, जहां भक्ति, संस्कृति और एकता का संगम हुआ।
आयोजन में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अतुल सक्सेना जी के अलावा दीपक जोशी जी, सुदेश गुप्ता जी, पारस गुप्ता जी, अभय दुबे जी, मनोहर लाल जी, अजय सक्सेना जी, काशी गुप्ता जी, निलेश मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने इस सफलता का श्रेय सभी सहयोगियों को दिया तथा भविष्य में ऐसे और आयोजनों की घोषणा की। यह महोत्सव न केवल धार्मिक था, बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला भी सिद्ध हुआ।










Leave a Reply