The Voice of Bareilly since 2010

पांचाल महोत्सव में बरेली के कलाकारो ने दीं साँस्कृतिक प्रस्तुतियां, कैबिनेट मंत्री से मिला सम्मान

Bareillylive : पांचाल महोत्सव समिति अहिच्छत्र द्वारा आयोजित भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र पर तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव में बरेली के कलाकारों ने भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था की निर्देशिका हरजीत कौर और वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुतियां दीं। हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलाकारों को सम्मानित किया। सम्मानित कलाकारों में हरजीत कौर, रवि प्रकाश सक्सेना, गोपाल श्रीवास्तव, गुड्डू सागर, प्रदीप कुमार, आकाश सक्सेना, महेशानंद, रिया तिवारी, आशा दिवाकर, राखी यादव, दीपक चौधरी, विश्राम सिंह, अतुल मौर्य, रमेश अटल शामिल रहे।

सम्मान पाकर कलाकारों ने कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, पांचाल महोत्सव समिति के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख श्री यशवन्त सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। हरजीत कौर ने कहा, “यह सम्मान हमारी मेहनत का फल है। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना हमारा संकल्प है।”

रवि प्रकाश सक्सेना बोले, “मंत्री जी के प्रोत्साहन से कलाकारों का हौसला बढ़ेगा।” यह महोत्सव पांचाल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का माध्यम बना। बरेली के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!