Bareillylive : 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के आज दो रोमांचक सेमीफ़ाइनल मुकाबलो में एसआरएमएस ने ठेकेदार इलेवन हरियाणा व आईके नेक्स्ट जेन ने जीएसटी की टीम को हरा फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल एसआरएमएस व ठेकेदार इलेवन हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर ठेकेदार इलेवन ने पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करने की उतरी एसआरएमएस की टीम ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 211 रन का विशाल लक्ष्य ठेकेदार इलेवन के सामने रखा। एसआरएमएस की ओर से उनके स्टार बल्लेबाज़ यशु प्रधान ने एक बार फिर शानदार ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 67 रनों की पारी मात्र 31 गेंदों में खेली वही उनके साथी ओपनर बल्लेबाज़ शारून खान ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली l लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठेकेदार इलेवन की टीम रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवरों में 195 रन पर ढेर होगयी, ठेकेदार इलेवन की ओर से रोहन भाटी ने सर्वाधिक 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी मात्र 34 गेंदों पर खेली जिसके बावजूद एसआरएमएस की टीम ने मुकाबला 15 रन से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नेक्स्ट जेन आईके व जीएसटी इलेवन के मध्य खेला गया जिसमे नेक्स्ट जेन आइके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, बल्लेबाज़ी करने उतरी आईके की टीम सुनील डागर की घातक गेंदबाज़ी के चलते 17.3 ओवरों में 130 रन पर ही ढेर होगयी जिसमे डागर ने 4 विकेट लिए l लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 126 रन ही बना सकी व आइके ने रोमांचकारी मुकाबला 4 रनों से आख़िरी गेंद पर जीत लिया l
पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि आज फाइनल मुकाबला 11 बजे से निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम जीपी में खेला जायेगा व पुरस्कार वितरण 4 बजे से होगा। कल के सेमीफ़ाइनल मुकाबलो को दौरान गूँज एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष जे एस पाटनी, प्रदेश सचिव मोहम्मद फरहान, डीपीएस प्रिंसिपल रितू अरोरा, केशलता इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ममतेश माहेश्वरी, प्रशासनिक अधिकारी सुधांशु अग्रवाल, विमल मिश्रा, एलआईसी मैनेजर सेल्स कौशल जोशी व प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद गंगवार आदि मौजूद रहे l






Leave a Reply