The Voice of Bareilly since 2010

जीवन में ज्ञान और भक्ति का समन्वय आवश्यक है- स्वामी डॉ उमाकांतानन्द सरस्वती जी महाराज

Bareillylive : शाश्वतम् परिवार बरेली द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग में दिव्य कथावाचक स्वामी उमाकान्तानंद सरस्वती महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के माध्यम से ज्ञान और भक्ति के मिलन का संदेश दिया। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा सुन रहे थे। शिवजी की बारात, जिसमें भूत-प्रेत और विचित्र वेशभूषा वाले शिवगण शामिल थे, शिव विवाह का वर्णन सुनकर श्रद्धालु विवाह गीत पर भावविभोर होकर झूमकर नाच रहे थे।

स्वामी डॉ उमाकांतानन्द सरस्वती जी महाराज ने माता पार्वती के साथ भगवान शिव के विवाह को शिव-शक्ति के मिलन और सृष्टि के संतुलन का प्रतीक बताया। कथा के माध्यम से राम नाम की महिमा, शिव-पार्वती के अलौकिक संबंध और ज्ञान-भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्वामी उमाकांतनंदा जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग से यह संदेश दिया कि जीवन में ज्ञान और भक्ति का समन्वय आवश्यक है उन्होंने अहंकार त्यागने और सत्संग से जुड़ने का आह्वान किया।

*श्री राम कथा का दिव्य प्रवाह, सैकड़ो ने लगाए जयकारे*

आज के इस श्री राम कथा में मुख्य यजमान संघ के आनुशॉगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के प्रांत विधि प्रमुख प्रतिपाल सिंह, एडवोकेट एवं उनकी धर्मपत्नी थी। शाश्वतम परिवार श्री राम कथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री माननीय अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल, मुख्य संयोजक पूजा सेवा संस्थान के चेयरमैन पी पी सिंह-पूर्व रोटरी गवर्नर, संजय अग्रवाल- प्रबंध निदेशक आर्ट एरेना व रविशरण सिंह चौहान-प्रधानाचार्य एवं संयोजक गंगा समग्र तटप्रांत ब्रज प्रदेश, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ शरद अग्रवाल, डॉ विमल भारद्वाज, नारद मुनि- चेयरमैन गन्ना समिति, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, चन्द्र कांत त्रिपाठी, मालती देवी, मंजुला खंडेलवाल, श्यामा अरोड़ा, शिप्रा अग्रवाल तथा रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!