The Voice of Bareilly since 2010

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन ने महामूर्ख सम्मेलन करा बिखेरे हास्य के रंग

Bareillylive : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन उपजा प्रेस क्लब में धूमधाम से संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जे.सी.पालीवाल ने इस कार्यक्रम की होली के शुभ अवसर पर नींव डाली थी उसी परंपरा का निर्वाहन हम सभी निरंतर साथियों के साथ करते आ रहे हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.सैयद सिराज अली ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब का निर्वाहन इन कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। महासचिव सुनील धवन ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को साल भर हमारे कार्यक्रमों की हमेशा इंतजार रहता है। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में आकांक्षा कश्यप और अनन्या राणा ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करी। रोहित राकेश को महामूर्ख, मनोज दीक्षित टिंकू को मूर्ख सम्राट, राजीव गोस्वामी को मूर्ख शिरोमणि, उन्नति राधा शर्मा को मूर्खाधिराज, यशकीर्ति गंगवार को मूर्ख भूषण, रणधीर प्रसाद गौड़ को मूर्ख सरदार, शान-ए-रुहेलखंड डॉ.पवन सक्सेना, शान-ए-बरेली भारतेंदु सिंह, शान-ए-उत्तर प्रदेश वीरेंद्र अटल, शान-ए-वतन खुर्शीद अली खान को विशेष उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई।

रोहित राकेश ने कहा
महामूर्ख यह सम्मेलन है,
सभी ने किया आवेदन है।
नेता जी को ताज मिला है
गधों का साम्राज्य मिला है

मनोज दीक्षित टिंकू ने कहा
मूर्खो का ये दौर है
हर एक व्यवस्था है टंच
आज चुनेंगे मूर्खो का सरपंच।

राजीव गोस्वामी ने कहा
जब मूर्ख सम्मेलन होता है तब श्रोता हंसता रहता है
अबकी बार फंसा मुर्खों में ये ही कहता रहता है।

रणधीर प्रसाद गौड़ ने कहा
मंजरे लाजवाब होली है
हासिले इंतखाब होली है
आओ अब प्यार का सबक पड़ ले
प्यार की एक किताब होली है

उन्नति राधा शर्मा ने कहा
जिसका डर था मुझे लो वही हो गया।
किस्मतें जब बँटी थीं तो मैं सो  गया।
कितना समझाया इसको पिघलना नहीं,
एक ले दे के दिल था वही खो गया।

यश कीर्ति गंगवार ने कहा
ये रंगों की होली तुम्हारे लिए
प्रेम फागुन का उत्सव तुम्हारे लिए
रग रग में तुम्हारे ही बस जाऊं मैं
ये निश्छल सी भक्ति तुम्हारे लिए

कार्यक्रम में खुर्शीद अली खान, अजय राज शर्मा, दीपक राणा, सुशील कुमार शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, सुबोध शुक्ला, भारतेंदु सिंह, आकाश सक्सेना, हरजीत कौर, नीलम वर्मा, सुधा पाठक, दुर्गा कश्यप, नीमा भंडारी, रत्ना वर्मा, रेहान, राजीव, धनंजय शर्मा, अमित कक्कड़, वीरेंद्र अटल, मुकेश तिवारी, भूपेंद्र नाथ वर्मा, प्रणतेश पाण्डेय, दिलशाद, कौशिक टंडन, एडवोकेट सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!