The Voice of Bareilly since 2010

10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

बरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एंटी करप्शन टीम ने तहसील सदर के एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल महेश कुमार एक व्यक्ति से हैसियत प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही लेखपाल महेश कुमार ने रोजगार कार्यालय के गेट पर रिश्वत की रकम ली, वहीं पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एंटी करप्शन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो डरने की जरूरत नहीं है। इसकी शिकायत 9454405475 और 9454401653 नंबरों पर की जा सकती है, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!