The Voice of Bareilly since 2010

श्री द्वारकाधीश के दर्शन के लिए पैदल ही निकले अनंत अंबानी, द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इन दिनों पैदल यात्रा पर हैं। अनंत जामनगर से द्वारका तक 150 किलोमीटर की यात्रा पैदल करेंगे। वे इन दिनों भगवान द्वारकाधीश की पैदल यात्रा पर हैं। वे प्रतिदिन 15 से 20 किमी की दूरी तय कर 8 अप्रैल तक द्वारका पहुंचेंगे और 9 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन वहीं मनाएंगे।

https://x.com/BareillyLive/status/1906680595825967474

जामनगर से द्वारकाधीश इसलिए करते हैं रात में सफर

वह रोजाना रात को 10 से 12 किमी की पैदल यात्रा कर रहे हैं।अनंत अंबानी की सिक्युरिटी समेत लंबा काफिला उनके साथ है। ऐसे में उनकी पैदल यात्रा से से लोगों को ट्रैफिक संबंधी अव्यवस्थाओं का सामना करना न पड़े। इसके लिए अनंत देर रात में अपना सफर शुरू करते हैं। वह रोजाना 10 से 12 किमी की पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह 10 अप्रैल को द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे।

अनंत अंबानी 10 अप्रैल को द्वारका में ही मनाएंगे अपना जन्मदिन

इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ उनके दोस्तों के अलावा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण भी जुड़े हैं। पदयात्रा में शामिल लोग ‘जय द्वारकाधीश’ के नारे लगाते हुए और भजन गाते आगे बढ़ते हैं। वहीं, अनंत अंबानी को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ भी जमा रहती है। इतना ही नहीं, इस दौरान लोगों को अनंत अंबानी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है।

अनंत की द्वारकाधीश में गहरी आस्था

अनंत अंबानी और उनके परिवार की भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था है।इतिहास में शायद यह पहली बार है कि देश के किसी बड़े कारोबारी के परिवार ने इस तरह से पदयात्रा की हो। अनंत अंबानी और उनके परिवार की भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था है। वे अक्सर द्वारका और सोमनाथ मंदिर आते रहते हैं। हाल ही में पूरे अंबानी परिवार ने महाकुंभ में स्नान किया था।

अनंत अंबानी अपने वनतारा के लिए पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। पिछले साल वह राधिक मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। तब प्री वेडिंग का कार्यक्रम जामनगर में हुआ था। इस मौके पर अंबानी परिवार ने जामनगर में कई दिनों का कार्यक्रम रखा था। इसमें देश विदेश की तमाम हस्तियां पहुंची थीं। अब अनंत अंबानी एक बार फिर से जगत मंदिर की यात्रा के लिए चर्चा में हैं।

error: Content is protected !!