Astha

नवम् द ग्रेट गणपति महोत्सव में दो दिन विराजेंगें बप्पा, लगेगा 155 किलो लड्डू का भोग

Bareillylive : ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी /मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 2 दिवसीय नवम् द ग्रेट गणपति महोत्सव 2024 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर बरेली के प्रागंण में 13-14 सितम्बर, 2024 को किया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैम्पस, इम्पीरियल सिनेमा के पीछे, सिविल लाइन्स, बरेली पर किया गया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान गणपति जी की पांच फिट की मूर्ति की स्थापना की जायेगी एवम् पूजन आचार्य गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज के द्वारा किया जायेगा। भगवान गणपति जी को एक क्विंटल 55 किलो का लड्डू का भोग लगाया जायेगा। पहले दिन 13 सितम्बर को प्रथम सत्र में सायं 6 बजे से भगवान गणपति जी की मूर्ति/कलश स्थापना, 155 किलो लड्डू भोग लगाया जायेगा। द्वितीय सत्रं में सायं 7.30 बजे भजन संध्या (राजेन्द्र गुलाटी) द्वारा तथा कवि सम्मेलन आयेाजित किया जायेगा। तृतीय सत्र में 9.00 बजे श्री कृष्ण महारास सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सम्मान समारोह, महाआरती, एवं शपथ/संकल्प दिलाया जायेगा। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रान्त संघ संचालक, ब्रज प्रांत मा. शशांक भाटिया जी होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, युवा भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार होंगे।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि पीलीभीत विधायक/गन्ना व चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मिी पटेल होंगी। तृतीय सत्र में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य होंगे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, व्यापारी, रंगकर्मी आदि भाग लेंगे।

अगले दिन 14 सितम्बर, 2024 को प्रथम सत्र में प्रातः 10 बजे भगवान गणपति जी की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ राजेन्द्र नगर क्षेत्र से होते हुए राम गंगा तक जायेगी एवं भगवान गणपति जी की मूर्ति का विर्सजन किया जायेगा। इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल होंगे, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनन्द होंगे।

प्रेस वार्ता में संरक्षक सी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, अनुपम कपूर, नीरज शर्मा, महन्त अजय शर्मा, मो. नवी, वी.पी. खण्डेलवाल, कनिष्क शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सी.ए विनीश अरोरा, राजेन्द्र गुलाटी, मनीष रस्तोगी, सचिन श्याम भारतीय, तरुण सूरी, अभिषेक सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, चेतन पुरी, संजय डंग, पवन अरोरा, डिम्पल मेंदीरत्ता, अखिलेश शर्मा, संतोष उपाध्याय, रवि सक्सेना, हरजीत कौर, संजीव सक्सेना, ऋषि रजन सिंह, मोहित जौहरी, शिवा शमी, धीरज कुमार, आशीष प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

श्री अगस्त्य मुनि वार्षिकोत्सव के छठे दिन निकली भव्य शोभा यात्रा, जम कर बरसे फूल

Bareillylive : श्री अगस्त्य मुनि आश्रम, छोटी बमनपुरी, बरेली में चल रहे 178 वें वार्षिकोत्सव…

20 hours ago

मंदिर श्री सीताराम में श्रीराधा रानी का धूमधाम से मना छठी उत्सव, हुआ भजन कीर्तन

Bareillylive : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में श्री सीताराम मंदिर…

21 hours ago

ओजोन परत हमारी पृथ्वी का सुरक्षा कवच, संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी : सुरेश बाबु

Bareillylive : संकल्प सामाजिक व साहित्यिक संस्था एवं मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में…

21 hours ago

बरेली लिट्रेचर फाउंडेशन के गजल महोत्सव में सजी शायरी व कविताओं की महफ़िल

Bareillylive : बरेली लिट्रेचर फाउंडेशन के तत्वावधान से स्थानीय जवाहर पैलेस में एक शानदार ग़ज़ल…

21 hours ago

इन्जीनियर्स-डे पर बोले वक्ता, एआई की मदद से स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा कुशल प्रबंधन

Bareillylive : इनवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली में रविवार को भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया जी के…

1 day ago

सिविल डिफेन्स ने काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में बच्चों-राहगीरों को बांटे चाय बिस्कुट

डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा बरेली@BareillyLive. नागरिक सुरक्षा कोर…

2 days ago