The Voice of Bareilly since 2010

Chaitra Navratri 2024 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा,जानें प्रभाव

Chaitra Navratri 2022 : इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा,जानें प्रभाव

Chaitra Navratri 2024: इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि 17 अप्रैल तक रहेगी। इस साल एक भी तिथि का क्षय ना होने से ये धार्मिक पर्व नौ दिनों तक माता रानी की आराधना के साथ मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इन नौ दिनों में कई ऐसे योग बन रहे हैं, जो सर्व फलदायी हैं। हालांकि, इस बार मां दुर्गा की सवारी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है क्योंकि इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। मां का ऐसा आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। इन्हीं सब बातों को हम बता रहे हैं।

इस बार माता का वाहन
देवी भागवत पुराण के अनुसार, नवरात्र में माता के आगमन और गमन के दौरान वाहन का विशेष महत्व होता है। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। घोड़े पर सवार होकर माता रानी का धरती पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। इससे कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।
घोड़े पर सवार होकर माता रानी के आगमन अर्थ
नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होता है, तो समाज में अस्थिरता, तनाव अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप चक्रवात, सत्ता परिवर्तन, युद्ध आदि से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
ऐसे करें पूजा
इस बार माता घोड़े पर आ रही हैं, जो कि शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस नवरात्र में माता की पूजा क्षमा प्रार्थना के साथ किया जाना नितांत आवश्यक है। प्रत्येक दिन विधिवत पूजा करने के बाद क्षमा प्रार्थना करने से माता प्रसन्न होंगी और शुभ फल देंगी।

error: Content is protected !!