Astha

त्रिवटीनाथ मंदिर में मना देव दीपावली पर्व, भक्तों ने दीप प्रज्जवलित कर की प्रार्थना

BareillyLive: बरेली के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आज देव दीपावली पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि तीनों लोको पर त्रिपुरासुर राक्षस के आतंक तथा अधर्म से सभी देवता तथा मानव आतंकित रहते थे। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शंकर ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया था और इसी कारण भगवान शंकर का एक नाम त्रिपुरारी भी है। तब प्रसन्न होकर देवताओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाती है।मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने आगे बताया कि मन्दिर में काफी संख्या में भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित करके पावन देव दीपावली पर्व मनाया। मन्दिर प्रांगण में आज श्री रूद्राभिषेक पूजन का भी आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। देव दीपावली उत्सव में मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, हरिओम अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, मनोज मिश्रा आदि भक्त उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago