Astha

दीपावली 2022 : ग्रहण के बीच शुभ संयोग में मनेगी दीपावली,जानिये शुभ मुहूर्त

दीपावली:धार्मिक दृष्टि से हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मास में पंच पर्व धनतेरस से देव दीपावली तक पर्व मनाए जाते हैं, जो कि 5 दिन तक मनाए जाते हैं ,लेकिन दीपावली का पर्व कब है? आइए जानते हैं-
दीपावली कब है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। अमावस्या की तिथि 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा.

दीपावली का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार दीपावली दीपों का पर्व है। ये पर्व सुख, समृद्धि और वैभव का भी प्रतीक है। इस दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा और आराधना की जाती है।इस दिन विधि पूर्वक शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से धन की देवी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दीपावली मुहूर्त
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 24 अक्टूबर को 06:03 बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – 25अक्टूबर 2022 को सायं 4:18 तक

निशिता काल – 23:39 से 00:31, 24 अक्टूबर

सिंह लग्न -00:39 से 02:56, 24 अक्टूबर
लक्ष्मी पूजन समय :18:54:52 से 20:16:07 तक
अवधि :1 घंटे 21 मिनट
प्रदोष काल :17:43:11 से 20:16:07 तक
वृषभ काल :18:54:52 से 20:50:43 तक

चौघड़िया मुहूर्त- दीपावली पंचांग

प्रातःकाल मुहूर्त्त (शुभ):06:34:53 से 07:57:17 तक

प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत):10:42:06 से 14:49:20 तक

सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल):16:11:45 से 20:49:31 तक

रात्रि मुहूर्त्त (लाभ):24:04:53 से 25:42:34 तक
लक्ष्मी पूजन विधि
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली का दिन सबसे उत्तम बताया गया है।पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।इसके बाद लक्ष्मी जी की पूजा प्रारंभ करनी चाहिए। पूजा में लक्ष्मी जी के श्री सूक्त मंत्र एवं कनकधारा स्त्रोत और आरती का पाठ अवश्य करना चाहिए। दीपावली पर दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
इससे पूर्व धनतेरस का पर्व एवं रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है साथ में प्रतिपदा को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजन 26 अक्टूबर को मान्य होगा तत्पश्चात विषम परिस्थितियों में भाई दूज का पर्व दोपहर बाद 2:56 के उपरांत मनाया जा सकता है परंतु उदया तिथि को महत्व देते हुए 27 अक्टूबर को दोपहर 12:24 तक मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

प्रकाश पर्व दीपावली की संपूर्ण जनमानस को बहुत-बहुत मंगल कामनाएं ।

राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago