Astha

सिंहासन पर सवार भोलेनाथ की जलाभिषेक यात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

BareillyLive : नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अन्तिम सातवें चरण में आज सोमवार को पूर्व दिशा में स्थापित बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर पर रूद्वाभिषेक, नाग पूजन व शिव श्रंगार किया गया। सभी शिव भक्तों ने मन्दिर में स्थापित 108 शिवलिगो पर पृथक-पृथक रूद्वाभिषेक किया। सेठ गिरधारीलाल मन्दिर श्यामगंज पर समिति के अध्यक्ष वृजवासीलाल अग्रवाल के नेतृत्व में गणेश पूजन व शिव स्तुति का पाठ कराया गया। शंखनाद के बाद माथे पर त्रिपुण्ड लगाये सभी शिवभक्त गंगाजल व नन्दी ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुऐ। सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होकर श्यामगंज से शहदाना, पुराना शहर, जगतपुर चौकी, यूनिवर्सिटी होते हुए बाबा पशुपति नाथ मन्दिर पहुँचे। हिन्दू सामाजिक संगठनों द्वारा चौराहो पर जगह जगह पुष्पवर्ष की गयी। परम्परागत मंत्रोच्चार के साथ पण्डित मर्कुश जी ने रूद्वाभिषेक आरम्भ किया। सभी शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के बाद शिव स्तुति की गयी। जलाभिषेक यात्रा में शामिल अध्यात्म संस्था, गिरिराज सेवा समिति, महिला स्वास्थ्य सेवा, युवा जन सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, धर्म जागरण समन्वय, हिन्दू समाज कल्याण आदि का चौराहो पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया लोग घरो से निकलकर त्रिकालदर्शी भोले नाथ के सिंहासन पर फूल बरसाकर हर हर शंभू, सासो की माला पे सिमरू मैं शिव का नाम, मधुर संगीत व बम बम भोले, जय महाकाल, हर हर महादेव जयघोष के साथ भक्त भक्ति में मगन होकर बाबा पशुपति नाथ पहुँचे। शोभायात्रा में शामिल ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, दया अग्रवाल, मीरा देवल, नूतन देवल मिनी शर्मा, राजीव शर्मा, सौनाली अग्रवाल, मीना देवी, शोभित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, लाल मन दास, व्रिजेश, जितेन्द्र प्रवीन अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, मुकेश पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, अंकुर, तीरथ राम, रोहित अग्रवाल, तुषार अगवाल, गंगाराम, कपिल गुप्ता, आदि मौजूद रहे। नाथनगरी जलाभिषेक समिति द्वारा त्रिवटीनाथ मन्दिर को सजवाया गया एवं शहर में विभिन्न जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago