The Voice of Bareilly since 2010

#JagannathRathYatra 2024 : कल निकलेगी महाप्रभु जगन्‍नाथ रथयात्रा

पुरी, ओडिशा : ओडिशा के पूरी में होने वाली जगन्नाथ यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथजी की पुरी में रथ यात्रा निकाली जाती है। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के अलावा उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकाला जाता है।

इस बार रविवार 07 जुलाई 2024 को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा श्रद्धा, शांति और समुदायिक एकता का प्रतीक मानी जाती है।पुरी में कल की रथ यात्रा के लिए पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार पर 3 लकड़ी के रथ तैयार हैं। पहले में भगवान जगन्नाथ, दूसरे में बलराम और तीसरे रथ में सुभद्रा सवार होंगी।

error: Content is protected !!