Astha

Karva Chauth 2022 : जानें करवाचौथ पर करवा माता की आरती और पूजन के मंत्र

Karva Chauth 2022 : हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत विशेष माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।इस बार 13 अक्टूबर को देशभर की महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवाचौथ व्रत किया जाता हैं इस दिन अन्न और जल का त्याग करके रात में चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता हैं और सबसे पहले पति के हाथों से ही जल ग्रहण किया जाता हैं कहते हैं कि पति की लंबी आयु की पूजा के लिए करवा माता की आरती और मंत्रों का जाप करना बेहद जरूरी हैं इससे करवा माता प्रसन्न हो जाती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी करती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं करवा माता की आरती और मंत्र, तो आइए जानते हैं।


करवाचौथ का मंत्र—

करवाचौथ पर शिव परिवार के साथ चंद्रमा का पूजन किया जाता हैं इसके साथ ही पति की लंबी आयु के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः

श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः

शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय

पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः

स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः

‘मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’

‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।’

करवा माता की संपूर्ण आरती—

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे,
ऊँ जय करवा मइया

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

33 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago