The Voice of Bareilly since 2010

#महाशिवरात्रि पर बनने वाले हेल्थी हलुआ जाने बनाने की विधि

#महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उपवास में बनने वाले स्वादिष्ट और हेल्दी हलुए। व्रत का भोजन जब सात्विक और संतुलित हो, तभी उसका अर्थ पूरा होता है। इन हलुओं में स्वाद के साथ संयम भी है, और वही शिव भक्ति का असली रूप है।ये सभी हलुए व्रत के लिए उपयुक्त, पौष्टिक और आसानी से बनने वाले हैं।

नारियल–मखाना हलुआ विधि घी में मखाने भून लें। ठंडा होने पर मोटा पीस लें। कढ़ाही में दूध उबालकर मखाना डालें। कद्दूकस नारियल व गुड़ डालकर गाढ़ा होने तक पकाएँ। इलायची डालें।

शकरकंद हलुआ विधि शकरकंद उबालकर छीलें व मैश करें। घी में हल्का भूनें। दूध डालकर चलाएँ। गुड़ व मेवे डालकर गाढ़ा होने दें।

बादाम हलुआ विधि बादाम 6–8 घंटे भिगोकर छील लें। पीसकर पेस्ट बनाएँ। घी में पकाएँ। दूध डालें। गाढ़ा होने पर मिश्री/गुड़ व केसर डालें।

केले का हलुआ विधि केले मैश करें। घी में धीमी आँच पर पकाएँ। दूध, मेवे व इलायची डालें। हल्का गाढ़ा होने पर उतार लें।

सामक चावल हलुआ विधि सामक चावल धोकर सुखाएँ। हल्का भूनकर पीस लें। घी में भूनें। दूध डालें। गुड़ डालकर पकाएँ।

गाजर हलुआ विधि गाजर कद्दूकस करें। दूध में पकाएँ। पानी सूखने पर घी डालें। गुड़ व मेवे मिलाएँ।

राजगिरा हलुआ विधि राजगिरा आटा घी में भूनें। दूध डालकर चलाते रहें। गुड़ डालें। मेवे मिलाकर गाढ़ा होने दें।

अरबी हलुआ विधि अरबी उबालकर मैश करें। घी में भूनें। दूध डालें। गुड़ व इलायची मिलाएँ।

कुट्टू हलुआ विधि कुट्टू आटा घी में भूनें। पानी या दूध डालें। गुड़ डालकर चलाएँ। मेवे मिलाएँ।

सेब हलुआ विधि सेब कद्दूकस करें। घी में पकाएँ। दूध डालें। गुड़ व मेवे मिलाएँ।

लौकी हलुआ विधि लौकी कद्दूकस करें। दूध में पकाएँ। घी डालें। गुड़ व मेवे मिलाएँ।

सिंहाड़ा हलुआ विधि सिंहाड़ा आटा घी में भूनें। दूध डालें। गुड़ व इलायची मिलाएँ। गाढ़ा होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!